उधमपुर डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में दो युवकों ने एक छात्र पर तेजधार हथियार से हमला किया। छात्र का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।