स्थानीय स्तर पर वाहनों की फिटनेस सुविधा बंद होने से नाराज ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बैठक कर समस्या पर चर्चा की और इसे जल्द बहाल करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि फिटनेस के लिए जम्मू जाने से ट्रांसपोर्टरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और आम जनता भी प्रभावित होगी।