लोअर कोटली (उधमपुर) में लोग अभी भी टूटी सड़कों और कच्ची गलियों जैसी बुनियादी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि यह इलाका जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने इलाके का दौरा किया और स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के लिए खेल के मैदान जैसी सुविधाओं की कमी है।