उधमपुर में आयोजित मिनी आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने टॉस करवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की। मगोत्रा ने कहा कि खेल न केवल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।