फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, बाढ़ प्रभावित श्रमिकों के लिए मांगी 5000 की राहत

मजदूर दस्तकार यूनियन ने प्रदर्शन कर सरकार से तत्काल श्रमिकों को पांच हजार राहत प्रदान करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ और बारिशों के कारण मकानों, जमीनों को हुए नुकसान के एवज में भी जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है। जिला अध्यक्ष दर्शन कुमार मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष बंसी लाल ने कहा कि बाढ़ और बारिश से काफी नुकसान हुआ है और श्रमिक कई दिनों तक बेकार रहने से भुखमरी की कगार पर आ गए हैं, उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। इसलिए सरकार तत्काल उनके खातों के माध्यम से पांच पांच हजार रूपये की सहायता देकर राहत दिलाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें