टैगोर हॉल में बुधवार को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से सिंधु दर्शन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से देशभर की अलग-अलग संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरो दिया। छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने छाऊ नृत्य के जरिए देवी दुर्गा द्वारा राक्षसों का वध दिखाया तो दूसरी ओर मथुरा के कलाकारों ने मयूर नृत्य के जरिए श्रीकृष्ण और राधारानी का रास प्रस्तुत किया।