कश्मीर घाटी के जिला अनंतनाग के लारकीपोरा में सेना की 19 आरआर ने मैत्री बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कुछ साल पहले यह क्षेत्र उग्रवाद के गढ़ के रूप में जाना जाता था और लोग इस प्रकार के खेलों और आयोजनों में भाग नहीं ले पाते थे, लेकिन भारतीय सेना के प्रयासों के बाद हालात बेहतर हो रहे हैं। अब युवा हर क्षेत्र में आगे आ रहे हैं और अपनी छिपी प्रतिभा दिखा रहे हैं। युवाओं ने खेल गतिविधियों का संचालन करने और उन्हें मंच प्रदान करने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।