श्रीनगर के टीआरसी क्रिकेट ग्राउंड में वीरवार से 'एल्सोन मोटर कश्मीर कप 2025' शुरू हो गया। दस दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री कर सलाहकार मुख्य अतिथि नासिर असलम वानी ने किया। लालचौक के विधायक अहसान परदेसी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बैटिंग कर प्रतियोगिता की शुरूआत की। इस दौरान काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।