राजोेरी में सोमवार को तिरंगा रैली का आयोजन: डीएसपी ट्रैफिक शिव कुमार की देखरेख में, ट्रैफिक पुलिस राजोेरी ने आज स्कूली छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक तिरंगा रैली का आयोजन किया। यह रैली जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल) राजोेरी से शुरू होकर मालमंडी होते हुए वापस डीपीएल में समाप्त हुई और देशभक्ति और यातायात जागरूकता का संदेश दिया। डीएसपी ने बताया कि आगामी स्वतन्त्रता दिवस को उपलक्ष्य मे यह तिरंगा रैली आम जनता और स्कूली बच्चो के बीच जागरूकता बढ़ाने और देश भावना को उजागर करने के मकसद से आयोजित की गई जिसमे स्कूली बच्चो ने बढ़े जोश से भाग लिया.