राजोरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार तीसरे दिन विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दूध, डेयरी और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई तथा दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।