जम्मू कश्मीर में एक सरकारी पोस्टर में आतंकी आसिया अंद्राबी की फोटो छपने से बवाल मचा हुआ है। प्रदेश की महबूबा मुफ्ती सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का एक पोस्टर जारी किया। जिसमें इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, सानिया मिर्जा, किरण बेदी के साथ आतंकी आसिया अंद्राबी का फोटो भी लगाया गया है। जिसे लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।