फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने की पुष्टि, गगनयान मिशन के लिए नए आयाम खुलेंगे

पहली बार भारतीय मूल का कोई अंतरिक्ष यात्री, अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएगा। उसकी तिथि मई के आखिरी सप्ताह के लिए तय हो चुकी है। ग्रुप कैप्टन सुधांशु शुक्ला, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद ऐसे अंतरिक्ष यात्री होंगे जो चालीस साल बाद अंतरिक्ष में जाएंगे। लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले वे पहले होंगे। यह बातें कठुआ में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि इससे भारत के आने वाले स्पेश मिशन के लिए नया आयाम खुलेगा जिसमें सबसे प्रमुख रहेगी, गगनयान। उन्होंने बताया कि गगनयान को अगले साल भेजने की योजना बनाई है। इस साल के अंत दिसंबर तक फाइनल रिहर्सल कर एक मिशन भेजा जाएगा। इसमें व्योम मित्र, महिला रोबो हर उस गतिविधि अंजाम देगी जो मनुष्य करेगा। एक बार वो समुद्र में सुरक्षित लौट आएगी तो इसके बाद गगनयान को अंतरिक्ष के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें