कठुआ के लखनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन और सरकारी अनुमति के चल रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र को प्रशासन ने सील कर दिया। एडीसी विशालजीत सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान दो स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां दस्तावेज न मिलने पर केंद्र संचालक को रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए समन जारी किया गया।