फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 में लौटे थे भारत, 2025 में निकाला जा रहा है देश से बाहर; परिवार बोले- यहां ही मार दो लेकिन पाकिस्तान मत भेजो

निकिता गुप्ता Updated Tue, 29 Apr 2025 03:21 PM IST

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद इसपर अमल शुरू कर दिया गया है। कठुआ जिले के दो परिवारों को लेकर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। दोनों सगे भाई बहन हैं जिन्हें उनके माता पिता 1984 में पाकिस्तान से भारत ले आए थे। बसोहली के वार्ड 9 की राधा रानी और कठुआ फ्लोट के पप्पू कुमार का परिवार चिंतित है। उन्हें मंगलवार को दस्तावेजी जांच के लिए बुलाया गया। लेकिन अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी की गई है। पप्पू ने बताया कि उनके माता पिता मूल रूप से जम्मू कश्मीर के ही रहने वाले थे और कुछ समय के लिए पाकिस्तान चले गए। वहीं पप्पू और राधा का जन्म हुआ जिन्हें मुस्लिम नाम मिला। 1984 में भारत लौटने के बाद पहचान भी हिंदू हुई और अपनों के बीच फिर आ बसे। आज दोनों का हंसता खेलता परिवार है लेकिन सरकार के फैसले ने उन्हें परेशान कर दिया है। पप्पू की पत्नी शोभा रानी ने बताया कि पाकिस्तान में उनका कोई नहीं है न ही कोई जमीन है। ऐसे में उनके पति को यदि पाकिस्तान ही भेजना है तो सरकार यहीं मार दे। उन्होंने कहा कि चार बच्चे हैं और किसी भी शादी नहीं हुई है न ही परिवार को पाकिस्तान से कोई लेना देना है। बाकायदा उन्होंने जम्मू कश्मीर की नागरिकता से लेकर भारतीय नागरिकता मिलने और आधार सहित अन्य दस्तावेज भी दिखाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें