कठुआ में पीएचई एम्प्लॉई एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने पीएचई कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों से उनकी सैलरी लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 15 अगस्त से पहले उनकी सैलरी जारी नहीं की गई, तो वे काम छोड़कर हड़ताल पर चले जाएंगे