कठुआ जिले के हीरानगर और कठुआ में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 20 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के विधायक दिल्ली के जंतर-मंतर जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे की याद दिलाने का प्रयास है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था और अब प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को वही वादा याद दिलाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार अपना आश्वासन पूरा करेगी और जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलेगा।