फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua: संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा, लखनपुर में हुआ स्वागत

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सामाजिक समरसता कलश यात्रा शुक्रवार को कठुआ पहुंची। लखनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक माहौल के बीच यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव गोपाल महाजन ने बताया कि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना तथा युवा पीढ़ी को गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों से जोड़ना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें