डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा ने श्री अमरनाथ यात्रा से पहले कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों की तैनाती, तकनीकी निगरानी और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल के साथ आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और रेलवे विभाग मिलकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित कर रहे हैं।