राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिडिल स्कूल कालीबड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल दवा की खुराक वितरित की। यह अभियान 18 अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत जिले भर में 19 वर्ष से कम आयु के लगभग 1.89 लाख बच्चों को दवा दी जाएगी।