कठुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महबूबा मुफ्ती ने धरने के दौरान उल्टा तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने इसे देश विरोधी कृत्य बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।