अनुछेद 370 की समाप्ति को लेकर भाजपा ने कठुआ में मनाया जश्न। शहर के मुखर्जी चौक में लड्डू बांटे गए। भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर लगा 370 और 35 ए का धब्बा आज के दिन समाप्त हुआ जिसकी वर्षगांठ आज मनाई जा रही है। भाजपा नेता राजेश मेहता ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आतंकवाद और भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है।