लखनऊ आई फिल्म बादशाहो की टीम ने अमर उजाला टीवी से की खास मुलाकात। इमरान हाशमी, इलियाना डि क्रूज और ईशा गुप्ता ने AUTV टॉक शो शुक्ल पक्ष में फिल्म के बारे में दिल खोलकर बातें कीं। इमरान ने जहां कैमरे के पीछे के अपने हुनर को फिल्म में इस्तेमाल करने के राज खोले, वहीं इलियाना ने खुद ही अपने पुराने सलवार कमीज काटकर कई सीन्स की ड्रेस तैयार कर डालीं। बादशाहो की मेकिंग के तमाम और दिलचस्प किस्से हैं, इस खास मुलाकात में।