पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का केस अब वकील कुमार मुकेश लड़ेंगे। वकील ने अदालत में वकालतनामा जमा कराकर केस से जुड़े दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने जेल में ज्योति से मुलाकात कर केस के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की। कुमार मुकेश ने कहा कि दो से तीन दिन में केस के दस्तावेज मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। पूरे केस का अध्ययन करने के बाद जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे।