प्रधानमंत्री मोदी के वीआईपी कल्चर को खत्म करने की कोशिशों को योगी सरकार ही पलीता लगा रही है। यूपी सरकार ने पीएम के आदेश पर लालबत्ती से तो किनारा कर लिया लेकिन वीआईपी स्टेटस बनाए रखने के लिए दूसरा ही रास्ता इख्तियार कर लिया है। जी हां यूपी सरकार ने सभी टोल पर एमपी,एमएलए और एमएलसीज के लिए अलग लेन बनाने के लिए पत्र जारी किया है।