लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 27 एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रीता बहुगुणा जोशी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसी के साथ राज्य परिवहन निगम के बेड़े में वातानुकूलित बसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।