पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर मचे बवाल के बाद खुद उन्होंने कैमरे के सामने आकर बयान दिया। गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने एक बार फिर से सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गिरती विकास दर को सुधारने के लिए सरकार ने कोई मजबूत कदम नहीं उठाए। साथ ही पूर्व वित्तमंत्री ने जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार की नीतियों को गलत ठहराया। उनके मुताबिक नोटबंदी के बाद सरकार को जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी दिखाने की जरुरत नहीं थी। हमारी अर्थव्यवस्था लगातार दो झटके नहीं झेल पाई।