फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest | 'मिड नाइट' बवाल के बाद पहलवानों के सपोर्ट में ये नेता

Thu, 04 May 2023 06:59 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान और पुलिस के बीच बुधवार देर रात झड़प की खबर सामने आई है। पहलवानों ने दिल्ली पर नशे की हालत में मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान गीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट का सिर फूट गया। गीता ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा पहलवानों पर हमला जिसमें मेरे छोटे भाई दुष्यंत फोगाट का सिर फोड़ दिया गया है और एक अन्य पहलवान को भी चोट आई है ये बहुत शर्मनाक है। इस झड़प के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया..इस पर कई लोगों के रिएक्शनस भी सामने आ रहे हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें