पेरिस में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन पहलवान भारतीय खेमे में खुशी लाने में सक्षम नहीं रहे। भारत के ज्ञानेंद्र दहिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्लेऑफ मुकाबले में जगह बनाने से चूक गए। इसी के साथ भारतीय ग्रीकोरोमन पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का अंत बिना किसी पदक के साथ किया।