फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रेनिंग के लिए आईं महिला पुलिस अभ्यर्थियों का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप!

Thu, 24 Jul 2025 05:10 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

धरने पर बैठी रोती बिलखती ये महिलाएं कोई और नहीं बल्कि कुछ ही दिन में उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं देंगी। सोमवार को गोरखपुर के शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस की ट्रेनिंग करने आईं महिला अभ्यर्थियों ने बिजली पानी समेत कई समस्याओं पर बुधवार को प्रदर्शन किया और गंभीर आरोप लगाए। महिलाएं हंगामा करते हुए पीएसी गेट पर पहुंच गईं और सड़क जाम कर अव्यवस्था और आईटीसी प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार करने को लेकर प्रदर्शन करने लगीं। जिससे पीएसी कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने महिला अभ्यर्थियों को समझा कर शांत कराया और पीएसी परिसर में भेजा।

आपको बता दें कि महिला अभ्यर्थी प्रशासनिक भवन के सामने बैठ गई और अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं का आरोप है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक वह बैठी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, बिछिया स्थित 26 वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय हैं। जिसमें 2023 बैच की उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस की विभिन्न जनपदों की 598 महिलाएं सोमवार से ट्रेनिंग करने के लिए आई हैं।

महिलाओं का आरोप है कि ट्रेनिंग सेंटर में सुविधाओं का अभाव हैं। यहां एक आरो मशीन है। इस भीषण गर्मी में उन्हें दिन भर में आधा लीटर आरो का पानी मिल रहा है। पंखा और वाटर कूलर की संख्या कम हैं। बाथरूम की संख्या कम होने से ज्यादा गंदगियां है। महिलाओं का सबसे गंभीर आरोप यह है कि बाथरूम की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगें हैं। उनका कहना है कि यहां की समस्या बताने पर प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा हैं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग की जा रही हैं। महिला अभ्यर्थियों का आरोप है कि पीएसी कैंपस स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सिर्फ 300 लोगों की क्षमता के लिए बनाई गई है। जिसमे 598 महिलाओं को रखा गया हैं। यहां पंखा कूलर की संख्या बहुत कम हैं। बिजली व्यवस्था खराब हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें