कन्नौज के सफीपुर जफ्ती पुल पर एक भयंकर सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति का पैर टूट गया। हादसे का शिकार हुआ दंपत्ति बाइक पर सवार होकर गमइचामऊ जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी की महिला बाइक से उछलकर पीछे आ रहे ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई, जिसके बाद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में महिला के पति का पैर भी टूट गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।