यूपी के पहले चरण में मतदान के दौरान शनिवार को अलीगढ़ के कोल विधानसभा क्षेत्र में एसपी के बागी नेता और मौजूदा उम्मीदवार के समर्थकों में झड़प हो गई। बता दें कि एसपी से बागी नेता जमीरूल्लाह और एसपी उम्मीदवार अज्जू इशहाक ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर नारे लगाए और अचानक दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने खड़े हो गए।