फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या देश में लागू होगा 'एक देश-एक वर्दी' का फॉर्मूला?, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया जवाब

Sat, 17 Dec 2022 04:12 AM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

भारत में 'एक देश-एक वर्दी' का फॉर्मूला लागू होगा या नहीं, इस बाबत संसद के मौजूदा सत्र में सवाल पूछ गया है। कोई एक-दो नहीं, बल्कि लोकसभा में सात सांसदों ने यह सवाल किया है। इन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछा है कि 'एक देश-एक वर्दी' के लिए क्या रूपरेखा तैयार की गई है। क्या इस संबंध में राज्य सरकारों के साथ कोई परामर्श किया गया है। सांसदों के सवाल का उत्तर देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'पुलिस', राज्य का विषय है। राज्यों की पुलिस के लिए एक समान वर्दी के मुद्दे पर विचार करने के मकसद से राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में चर्चा की गई थी।      

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें