भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लद्दाख को उससे अलग किया और उधर पाकिस्तान हायतौबा मचाने लगा। वो कश्मीर मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की पुरजोर कोशिश कर चुका है और अब भी कर रहा है। यह सब वो तब कर रहा है जब उसने खुद कश्मीर के काफी बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है। आज हम आपको बताएंगे कि किस धूर्तता के साथ पाकिस्तान ने पीओके में गैर कश्मीरियों यानी पाकिस्तानियों को बसाने के लिए चाल चली। इसके लिए कानून को तोड़ा मरोड़ा गया।