उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक गांव के एक बच्चे को अपने पूर्व जन्म की बातें याद आ रही हैं। भिनगा गांव के इस बच्चे को अपने पिछले जन्म के गांव और परिवारवालों के नाम याद हैं। वो लगातार बता रहा है कि उसके भाई और बच्चे क्या करते थे, उसके पास कितनी खेती थी, यहां तक कि वो ये भी बता रहा है कि वो लगभग 10 साल भगवान के पास रहा।