राजा और सोनम रघुवंशी केस में दोनों ही भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। हनीमून पर जाने के लिए मना किया गया था लेकिन दोनों नहीं माने। बाद में सोनम को तलाशने के लिए पंडित ने उल्टी तस्वीर लटकाई, वो लौट आई। ज्योतिषी ने ही इस मामले में दो भविष्यवाणी की थी और दोनों ही सच साबित हुई हैं। सोनम रघुवंशी के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने बताया था कि शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं छोड़ते। मैंने अपने घर से विदाई के लिए 5 जून का मुहूर्त निकलवाया था। मुझे तो 21 मई की सुबह पता चला जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से लेकर जा रहा था। पूछा तो पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं। इंदौर, भोपाल होते हुए दिल्ली से फ्लाइट है।