West Bengal School Jobs Case: पश्चिम बंगाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले स्कूल कर्मचारियों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नौकरी खो चुके लोगों से मुलाकात की और उनके साथ डटकर खड़े रहने का भरोसा जताया। तो वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने भी ममता बनर्जी पर पलटवार किया और धांधली के लिए उनके भतीजे को जिम्मेदारा ठहराकर सीएम पद से इस्तीफा मांगा।