फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: ठंड ने किया परेशान! दिल्ली समेत इन इलाकों का जानें हाल? | Delhi NCR | Weather | IMD

Wed, 07 Jan 2026 04:38 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया है पश्चिमी हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गलन बढ़ा दी है। उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद चुभन महसूस की गई। पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें, तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। दिल्ली में मंगलवार को साल का पहला शीतकाल दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई और राजधानी में कड़ाके की ठंड महसूस हुई। बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। कोहरे का कहर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-7 दिन गलन, शीतलहर, शीत दिवस के साथ घने कोहरे से भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली पछुआ हवाएं चलीं। इटावा में पहाड़ों से भी अधिक गलन महसूस की गई, यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह 8:30 तक पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पारा 0-5 डिग्री के बीच रहा, जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, सिक्किम और असम समेत पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 2.0 डिग्री दर्ज किया गया।राजधानी में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। गलन भरी और हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाओं के चलते मंगलवार को दिनभर लोग परेशान रहे। सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। लेकिन, दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। इससे हल्की धूप में भी सर्दी का अहसास हुआ

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें