फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : इन राज्यों में मानसून पर लगा ब्रेक! | Weather Report | Delhi-NCR Weather | Heavy Rain | Rainf

Tue, 14 Jul 2026 01:47 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

उत्तर भारत में कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहा। लेकिन अब कुछ दिनों की सक्रियता के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है... मौसम की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है... हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों में बारिश कम हो गई है। जिसके चलते उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है... वहीं, पूर्वी और पूर्वोत्तर मौसम एकदम इसके विपरीत है... पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और वहां मूसलाधार बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के चलते आई बाढ़ से लगभग एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों समेत बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों में इस हफ्ते भारी बारिश जारी रहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी दी है... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें