देश के कई राज्यों में बाढ़ बारिश ने तबाही मचा रखी है... भयंकर बारिश ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है... कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है... मूसलाधार मानसूनी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं से देशभर में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है... जहां राज्य सरकारें बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करा रही हैं तो वहीं केंद्र सरकार ने भी राज्य आपका राहत कोष से बाढ़ प्रभावित सात राज्यों के लिए 2,117 करोड़ रुपये जारी किए हैं... इनमें हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं...