फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी और दिल्ली-NCR में मानसून पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी बारिश!

Wed, 15 Jul 2026 09:38 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश और फिर पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल 15 और 16 जुलाई को उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी है, जबकि प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश लौटने के बाद तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल अच्छी बारिश के आसार कम हैं। 15 से 20 जुलाई के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। मानसून ट्रफ के सामान्य स्थिति में लौटने के बाद ही बारिश तेज होने की उम्मीद है। हालांकि हाल की हल्की बारिश के कारण दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 246 से घटकर 145 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें