फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अहसास

Sat, 07 Dec 2024 07:00 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कश्मीर घाटी के सभी जिलों का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। शीतलहर के साथ दांत कटकटा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कोहरा जमने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जम्मू संभाग में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से माइनस एक से माइनस छह डिग्री तक गिरा है। श्रीनगर में माइनस 4.1 डिग्री के साथ गुरुवार की रात सीजन की सबसे सर्द बीती। जम्मू संभाग के बनिहाल में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें