देशभर में शीतलहर चल रही है, जिसकी वजह से राज्यों में लगातार पारा गिर रहा है। इसका असर बिहार में भी दिखाई देने लगा है। राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है। कश्मीर में पारा माइनस में पहुंच गया है। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की आशंका जताई गई है।