फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 01 Sep 2025 03:15 AM IST

अगस्त का महीना खत्म हो चुका है, लेकिन मॉनसून का सफर अभी जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, हर जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर की शुरुआत में भी अच्छी बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 01 सितंबर को उत्तर भारत के कई राज्यों में घने बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज़ हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है।

यूपी में मॉनसून अपने आखिरी दौर में है। 1 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। राजधानी लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में अच्छी बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी कम हुई है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त से 3 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश की संभावना जताई है, जिससे वीकेंड की छुट्टी का मज़ा दोगुना हो सकता है। लगातार बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। बिहार के कई इलाकों में 4 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

31 अगस्त को पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मुंबई समेत कई शहरों में 30 से 31 अगस्त और 1 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। इसका असर गणेशोत्सव पर भी पड़ सकता है। इसी तरह का मौसम गुजरात में भी रहेगा  कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइडिंग और बादल फटने का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की गोहर घाटी में देर रात फ्लैश फ्लड आने पर घरों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अनुमान जता

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें