फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

Tue, 26 Aug 2025 05:24 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

देशभर में मानसून एक्टिव बना हुआ है। जिसके चलते अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का अलर्ट है। वहीं बिहार के कई हिस्सों में भी जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से लेकर केरल तक आज झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। 

दिल्ली में कल का मौसम दिल्ली में कल आसमान में अधिकांश समय बादल छाए रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में एक-दो बार बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक कम रहने की संभावना है। सुबह के समय प्रमुख सतही हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर तक हवा की गति धीरे-धीरे घटकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है, जबकि शाम और रात के दौरान यह घटकर 12 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है।

मौसम पूर्वानुमान पर, IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा कहते हैं, "पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहा है... 25 से 31 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी... चंबा, कांगड़ा और मंडी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त के लिए ऊना, बिलासपुर और कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोलन और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग ने सोमवार, 25 अगस्त के लिए अपनी चेतावनी बुलेटिन में राज्य के 34 जिलों के अलर्ट जारी किया है। जिसमें नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, पाली, सीकर, अजमेर, जालोर के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाड़मेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़ और बारां को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें