फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Aug 2025 05:19 AM IST

भारत में इन दिनों मौसम करवटें लेता नजर आरहा है उत्तरी हिस्से में मौसम का मिजाज इस समय बदला हुआ है। मानसून का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी अगले सात दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहाँ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, दिल्ली-NCR इस समय भारी बारिश के बाद फिर तेज धूप और उमस आ गई है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश के आसार तेज हैं। अब इस बारिश से जहाँ एक तरफ मौसम सुहावना होगा, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भूस्खलन और दिल्ली में जलभराव जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रखना जरूरी है।

दिल्ली-NCR में कल का मौसम कैसा रहेगा?
9 अगस्तम रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद मौसम बहुत सुहाना हो गया है। यही नहीं लोगों को उमस-गर्मी से राहत भी मिली है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप और बारिश दोनों के आसार बताए जा रहे हैं। वहीं कल की बात करें तो कल दिल्ली में सुबह का तापमान 31°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 34°C जैसा महसूस हो सकता हैं। दिल्ली में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 9km/h रहेगी।

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आज भी हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि मौसम विभाग ने अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। वहीं मौसम में बदलाव होने के कारण 13 और 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, मऊ, कुशीनगर, और संत कबीर नगर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली जिले में 13 और 15 अगस्त को भारी बारिश के अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें