फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast 21 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 21 Jun 2025 06:00 AM IST

कैसा रहेगा आपके शहर और राज्य में आज का मौसम। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या रहेगा। हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) कैसी रहेगी। सूर्योदय कितने बजे होगा और सूर्यास्त किस समय होगा। हवा की गति कैसी रहेगी। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) कैसा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी या फिर आएगा तूफान। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी या फिर मौसम की ठंडक आपको राहत देगी। आपके आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी कितनी रहेगी। देश भर में मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके प्रभाव के कारण कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं इसके जल्द ही दिल्ली में भी दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है. मॉनसून के प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने देश के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. देश में इस बार मॉनसून ने जल्द दस्तक दी है और यही कारण है कि ज्यादातर जगहों पर मॉनसून तय वक्त से पहले ही पहुंच गया है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मॉनसूनी गतिविधियों में इजाफे के कारण विभिन्न राज्यों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं आने वाले दिनों में भी मॉनसून के कारण भारी बारिश हो सकती है.   दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है.   आज झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही 22 जून से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है.  पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है.साथ ही कोंकण, गुजरात झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तो बिहार, ओडिशा, हिमाचल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश दर्ज की गई है.कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड , बिहार, हिमाचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना और आतंरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान दर्ज किया गया है. देश के सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 22 जून के दौरान आईएमडी ने भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 20 से 25 जून के दौरान मध्य प्रदेश, 20, 21 और 24-26 जून को छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 20 से 24 जून को बिहार में भी भारी बारिश का अनुमान है. 20 से 26 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 21 से 23 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 20 से 26 जून के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली के साथ  40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 20 से 26 जून के दौरान कोंकण एवं गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 22 से 24 जून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश का भी अनुमान है. 20 से 26 जून के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के साथ ही 20-24 जून को राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश तो  21, 22, 25 और 26 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.  साथ ही 20-22 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 20 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, 22-26 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है तो अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.  मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें