फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast 19 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala

Thu, 19 Jun 2025 05:52 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कैसा रहेगा आपके शहर और राज्य में आज का मौसम। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या रहेगा। हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) कैसी रहेगी। सूर्योदय कितने बजे होगा और सूर्यास्त किस समय होगा। हवा की गति कैसी रहेगी। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) कैसा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी या फिर आएगा तूफान। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी या फिर मौसम की ठंडक आपको राहत देगी। आपके आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी कितनी रहेगी। बारिश की संभावना कितनी हो
देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। बिहार और झारखंड के साथ ही राजस्थान में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, यूपी में मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून भोपाल, पटना से लेकर पूर्वी यूपी में दस्तक देने वाला है। वहीं, गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से 24 जून तक क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में 19 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन भी शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 19 जून को राजस्थान के मध्य व उत्तरी क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है। बांग्लादेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दाब बन गया है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी दो-तीन दिन में धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढने की संभावना है। आईएमडी, मॉनसून की स्थिति पर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। 
मौसम विभाग ने शनिवार तक जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से अधिकतर में गरज चमक के साथ बारिश के लिए एक और 'येलो' अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अनेक भागों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।प्रवक्ता ने बताया कि अगले दो दिन में मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 18 जून को सामान्य से सात दिन पहले राज्य के कुछ भागों में पहुच गया है और वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर से होकर गुजर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें