फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast 15 October 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Wed, 15 Oct 2025 05:30 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

देश का मौसम एकबार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है मौसम में ये बदलाव पहली बार नहीं बल्कि दिसंबर की ठंडी का एहसास अक्टूबर में ही होने लगा है बात चाहे उत्तर-पश्चिम भारत की करें या फिर पूर्व के इलाकों की इस बीच कई इलाकों में हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तेज है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों सहित कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में रात का तापमान शून्य तक पहुंचने लगा है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी न्यूनतम पारा सामन्य से नीचे आ गया है।  दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी पारा गिरने लगा है।  मौसम में बड़ा बदलाव ठंड अब सताने लगी है मौसम में हुआ ये बदलाव अक्टूबर में दिसंबर वाली ठंड का एहसास करा रहा है। यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर जल्द बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से उत्तर भारत में सर्दी समय से पहले महसूस की जाने लगी है। वहीं मौसम में बदलाव से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।  देश के कई हिस्सों में कम हुआ तापमान एक बार फिर मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में कहीं गिरावट तो कहीं धूप का एहसास होगा। मौसम में बदलाव के बीच आज मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। पारा कम होने से कई इलाकों में ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.0 वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 है दूसरी तरफ  गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 32.0  तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.0  है देहरादून में 26.0 तो न्यूनतम 18.0 जोशी मठ में अधिकतम तापमान 20  तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 है लखनऊ में 31.0 तो न्यूनतम 21.0 चंडीगढ़ में 19.1, लेह में 8.0  और फरीदाबाद में 20.7 तापमान दर्ज किया गया।  रात में ठंड का अहसास होने लगा है।  यूपी के कई इलाकों में भी पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें