यूपी में हमीरपुर के सरीला नगर में पीने के पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। इलाके में न तो हैंडपंप सही हालत में हैं और ना ही ट्यूब वेल की मोटर के खराब होने की शिकायत की कोई सुनवाई नहीं है। थक हारकर वहां के इलाकाई लोगों को खुद से पैसा इक्ठ्ठा कर पानी का टैंकर बुलाना पड़ता है।