अंबेडकर जंयति के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जांगला में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की। इसी योजना के तहत चरणपादुका स्कीम चलाई जाएगी जिसके तहत छत्तीसगढ़ के जंगलों में तेंदुपत्ता चुनने वाले लोगों को चप्पल दी जाएगा। पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से एक आदिवासी महिला को चप्पल पहनाई।